Jun 20, 2024
5 min read
312 views
क्या अक्सर खाना कहने के बाद आपका पेट भी तना हुआ महसूस होता है? यदि हां तो ये असहज एहसास ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। करीब 80 प्रतिशत महिलाएं इस समस्या से पीड़ित हैं।
ब्लोटिंग पेट भरे होने या दबाव या टाइट होने का एहसास है। ब्लोटिंग में अक्सर गैस और असहजता होती है। ये आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। लेकिन इतनी असहजता का या पेट के इस तरह फूलने का कारण क्या है?
आज के इस ब्लॉग में हम ब्लोटिंग यानी पेट फूलने के मुख्य कारण समझने की कोशिश करेंगे। इन कारणों को समझ कर हम इस समस्या से निजात पा सकेंगे। ये ब्लॉग महिलाओं के पेट फूलने की समस्याओं के बारे में है। तो चलिए इन कारणों को अच्छी तरह जानते हैं।
1. महिलाओं में पेट फूलने के 10 मुख्य कारण
2. महिलाओं में पेट फूलने के लक्षण और जटिलताएं
3. आहार विशेषज्ञ की सलाह
4. निष्कर्ष
5. सामान्य प्रश्न
6. संदर्भ
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट एक लंबी ट्यूब है जो मुंह से लेकर एनस तक जाती है। इसमें ईसोफेगस यानी घेघा, पेट, छोटी आंत और बड़ी आंत शामिल होती हैं। यदि गैस इस ट्रैक्ट में कहीं भी फंसी होती है तो आपका पेट फूल जाता है।
यदि आपका पेट फूल रहा है तो आपका सुकून से बैठना या लेटना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि गैस आपके कोलॉन की परतों में फंस जाती है जिससे दर्द होता है। महिलाओं के पेट फूलने से उन्हें डकार आने जैसी समस्या भी हो सकती है, जो सामाजिक रूप से असुविधाजनक हो सकती है।
यहां महिलाओं में पेट फूलने के कारण दिए हुए है-
मेडिकल की भाषा में ज़्यादा हवा निगलने को एयरोफेजिया कहते हैं। यह शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों मुद्दों से जुड़ा हो सकता है और तीव्र या दीर्घकालिक भी हो सकता है। एयरोफेजिया महिलाओं के पेट फूलने का कारण होता है।
आप इस बात को मानें या नहीं लेकिन पेट फूलने की समस्या गट की एक आम समस्या है। यह आहार संबंधी असहिष्णुता के कारण हो सकती है। महिलाओं को भोजन जैसे ग्लूटेन, डेयरी प्रोडक्ट, फर्मेंटेबल ओलिगो-, डाई-, मोनो-सैकेराइड्स और पॉलीओल्स, कैफीन आदि से पेट फूलने का एहसास होता है। इस भोजन में फैट, शुगर, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और आर्टिफिशियल एडिटिव्स शामिल होते हैं।
खाद्य संवेदनशीलता या फूड सेंसिटिविटी और एलर्जी पेट फूलने का कारण हो सकती हैं। जब आपका शरीर किसी समस्या जनक भोजन को ग्रहण करता है तो वह सूजन पैदा करने वाले रसायनों को छोड़ता है। ये रसायन आपकी गट लाइनिंग में सूजन पैदा करते हैं और आपका पेट फूलने लगता है।
लैक्टोज़ इंटॉलरेंस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जो महिलाएं लैक्टोज़ इंटॉलरेंट होती हैं उनमें लैक्टोज़ या मिल्क शुगर को पचाने वाले एंज़ाइम की कमी होती है। ऐसी महिलाओं को डेयरी उत्पादों का सेवन करने से गैस, पेट फूलने की समस्या और पाचन में समस्या होती है।
पीरियड्स का एक सबसे आम लक्षण जो महिलाओं में होता है वह है पेट फूलना। पेट फूलने की समस्या ज्यादातर पीरियड शुरू होने के एक दिन पहले होती है और पीरियड्स आने के बाद खत्म होती है।
स्मॉल इंटेस्टाइनल बैक्टीरिया ओवरग्रोथ (SIBO) शब्द का प्रयोग छोटी आंत में कोलोनिक बैक्टीरिया की अधिकता का वर्णन करने के लिए किया जाता है। जीवों की यह अधिकता दस्त, सूजन और पेट की परेशानी सहित कई आंतों के लक्षण लाती है।
आइबीएस लक्षणों का समूह है जिसमें दस्त, कब्ज़ और पेट का फूलना शामिल है। आपकी आंतों की दीवारों पर मौजूद मांसपेशियों की परतें भोजन को आपके पाचन तंत्र से गुजरने में मदद करने के लिए सिकुड़ती हैं। लंबे समय तक चलने वाले संकुचन से दस्त, सूजन और गैस हो सकती है।
गैस्ट्रोपैरेसिस वह स्थिति है जिसमें पेट की मांसपेशियां कमज़ोर हो जाती हैं, जिससे महिलाओं के पेट का फूल जाता है। ऐसा पेट के पूरी तरह खाली ना होने के कारण होता है। इससे पेट में टाइट महसूस होता है और सूजन आ जाती है।
सीलिएक डिसीज़ महिलाओं में इम्यून रिस्पॉन्स को उत्तेजित करता है। खासकर उन महिलाओं में जो ग्लूटेन, गेहूं, जौ और राई प्रोटीन का सेवन करती हैं। यह अटैक छोटी आंतों को डैमेज करता है, पोषक तत्व के अवशोषण में बाधा बनता है और सूजन पैदा करता है। यह सूजन आपके गट में गैस को रोक देती है, जिससे पेट फूलने लगता है।
एंडोमेट्रियोसिस वह स्थिति है जिसमें गर्भाशय की परत के समान टिशू कहीं और बढ़ता है। यह मेंस्ट्रुएशन के दौरान सूजन का कारण बन सकता है। जब यह टिशू टूट जाता है और ब्लीडिंग होती है (गर्भाशय की परत की तरह)। यह फंसा हुआ रक्त और टिशू आसपास के क्षेत्र में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे सूजन और ब्लोटिंग हो सकती है।
महिलाओं में एक संभावित हार्मोनल असंतुलन तब होता है जब प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर में ज़्यादा पानी और सोडियम (नमक) जमा हो जाए। जैसे-जैसे शरीर के सैल्स पानी को समायोजित करने के लिए विस्तारित होते हैं, इससे महिलाओं के पेट में सूजन बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- 7 सबसे आम पाचन समस्याएं और उनके उपचार !
ब्लोटिंग का सबसे आम लक्षण है कि आपके पेट में भरा हुआ और असहजता महसूस होती है। लेकिन इसके कुछ अन्य लक्षण भी हैं जिन्हें जानना अति आवश्यक है। जैसे-
आखिरी के दो लक्षणों को नज़रअंदाज़ ना करें ये गंभीर समस्या के कारण हो सकता है।
ये भी पढ़ें- कब्ज़ में ये खाद्य पदार्थ करेंगे मदद। अपनाएं ये 11 Constipation Relief Foods !
पेट फूलने से आपको पेट में टाइट, दबाव और भरा हुआ होने का एहसास होता है। यह समय के साथ दूर भी हो जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये पुनरावर्ती परेशानी बन जाती है। जैसे पीरियड्स के समय पेट फूलने की समस्या उत्पन्न हो जाए। इस मामले में आप टोनऑप केयर की Period Care 360 या Digest 360, ले सकते हैं। ये दवाएं अपचित भोजन के उफान और गैस बनने को कम करने में मदद करती हैं।
डॉ. लवीना चौहान
महिलाओं में पेट फूलने के कारण पहचानने के बाद आप अपने आहार में बदलाव कर सकती हैं। हो सकता है आपका पेट किसी एलर्जी के कारण फूल रहा है इसलिए इस पर निगरानी रखें। पेट फूलने के कारणों को समझने के लिए उस पर ध्यान केंद्रित करें। इसके लक्षणों को एक डायरी में लिखें। हालांकि, यदि आपकी समस्या प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है तो चिकित्सक की सलाह लेना सही होगा।