ग्लूटाथियोन के स्किन के लिए 3 स्वास्थ्य लाभ! | ToneOpCare
toneop-care-logo

We assure you that you won’t be alone on your journey towards becoming your healthier self.

ग्लूटाथियोन के स्किन के लिए 3 स्वास्थ्य लाभ! जानिए स्किन को ब्राइट और ईवन टोन बनाने में ग्लूटाथियोन कैसे करता है मदद!

Updated-on

Aug 13, 2024

Min-read-image

5 min read

views

473 views

0 Likes

क्या आप अपनी त्वचा का रंग निखारना चाहती हैं? आधुनिक कॉस्मेटोलॉजी त्वचा को गोरा करने के लिए कई तरीके पेश करती है। ऐसी ही एक विकल्प ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट का उपयोग है। ग्लूटाथियोन, शरीर की हर एक सेल में पाया जाने वाला मॉलिक्यूल है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसे "मदर ऑफ ऑल एंटीऑक्सीडेंट्स" भी कहा जाता है। ग्लूटाथियोन के त्वचा पर होने वाले फायदों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें!

 

विषय सूची

  1. ग्लूटाथियोन के त्वचा पर होने वाले 3 लाभ
  2. त्वचा पर ग्लूटाथियोन के दुष्प्रभाव
  3. निष्कर्ष 
  4. सामान्य प्रश्न
  5. संदर्भ

 

ग्लूटाथियोन के त्वचा पर होने वाले 3 लाभ

glutathione benefits for skin-02.jpg

ग्लूटाथियोन एक एंटीऑक्सीडेंट है, जिसमें तीन अमीनो एसिड होते हैं: सिस्टीन, ग्लाइसिन और ग्लूटामिक एसिड। ये आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन सप्लीमेंट माने जाते हैं। त्वचा के लिए ग्लूटाथियोन के कुछ बेहतरीन लाभ यहां दिए गए हैं:

 

1. स्किन ब्राइटनिंग में मदद करता है 

त्वचा के लिए ग्लूटाथियोन का एक प्रमुख लाभ यह है कि यह आपकी त्वचा की रंगत में सुधार करता है। आपकी त्वचा कई समस्याओं से जूझती है, जैसे ड्राई स्पॉट्स, मुंहासे, हाइपरपिग्मेंटेशन और झुर्रियां, जो आपकी प्राकृतिक चमक को छीन लेती हैं। ग्लूटाथियोन एक एंटीऑक्सीडेंट अमीनो एसिड है जो त्वचा के रंग को निखारता है और लिवर टॉक्सिन्स के इलाज में मदद करता है। 

 

टोनऑप केयर की स्किन 360 टेबलेट्स में ग्लूटाथियोन, एनएसी, विटामिन ई, विटामिन सी और हाइलूरोनिक एसिड है। ग्लूटाथियोन आपकी स्किन में ग्लो लाता है और पिगमेंटेशन कम करता है। एनएसी और विटामिन सी डार्क स्पॉट्स कम करते हैं। विटामिन ई और हाइलूरोनिक एसिड त्वचा को जवां और हाइड्रेटेड रखता है। वहीं विटामिन सी और ग्लूटाथियोन स्किन टैन से राहत देता है। 

 

यह भी पढ़ें: सूरजमुखी के बीज के स्किन के लिए 5 फायदे जानिए!

 

2. सेल रिजनरेशन में मदद करता है 

ग्लूटाथियोन सेल टर्नओवर को बढ़ाता है, जो ग्लो पाने के लिए ज़रूरी है। जब आपकी त्वचा खुरदरी हो जाती है, तो डेड सेल्स जमा हो जाते हैं और जिससे आप सुस्त और थके हुए दिखते हैं। डेड सेल्स को हटाकर और नए सेल्स को सतह पर लाकर सेल रिजनरेशन को बढ़ाता है।

 

3. स्किन में ग्लो लाता है

ग्लूटाथियोन युवा और बुज़ुर्ग दोनों में सेल टर्नओवर को तेज़ करता है। ये नए सेल्स एक चिकने कैनवास का निर्माण करते हैं, जो लाइट को रिफ्लेक्ट और रिस्टोर करता है। यह त्वचा को चमकदार बनाने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में भी मदद करता है। ब्लड फ्लो बढ़ने से त्वचा को पोषक तत्व और पोषण मिलता है। यह अशुद्धियों को दूर करता है और त्वचा में चमक लाता है।

 

यह भी पढ़ें: यंग और ग्लोइंग दिखने वाली स्किन के लिए कौन से 5 विटामिन हैं ज़रूरी? जानिए!

 

त्वचा पर ग्लूटाथियोन के दुष्प्रभाव

ज़्यादा मात्रा में ग्लूटाथियोन लेने से आपके स्वास्थ्य पर कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कुछ संभावित जटिलताएं जिनका एक व्यक्ति सामना कर सकता है वे हैं:

  • मतली या नौसिया
  • डायरिया
  • स्किन रेश, हाइव्स या एलर्जिक रिस्पॉन्स
  • लिवर, किडनी और नर्वस सिस्टम पर टॉक्सिक प्रभाव

 

निष्कर्ष 

ग्लूटाथियोन असमान स्किन टोन की समस्या को हल कर सकता है। यह आपको ग्लोइंग त्वचा पाने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, यह मुंहासों के दाग और पिंपल्स को कम करने में भी प्रभावी रूप से काम करता है। इसके अलावा, ग्लूटाथियोन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक होना और एक अच्छे हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेना भी बहुत ज़रूरी है। 

 

सामान्य प्रश्न

1. क्या स्किन व्हाइटनिंग के लिए कोई भी व्यक्ति ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट्स का उप्योग कर सकता है? 

अस्थमा, किडनी या लिवर डिज़ीज़ जैसी कुछ मेडिकल कंडीशन वाले लोगों को इसे नहीं लेना चाहिए। ग्लूटाथियोन इंजेक्शन प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए भी उपयुक्त नहीं हैं। 

 

2. क्या त्वचा को गोरा करने के लिए ग्लूटाथियोन की खुराक एफडीए-अप्रूव्ड है? 

एफडीए त्वचा के रंग को निखारने के लिए ग्लूटाथियोन की खुराक को मंजूरी नहीं देता है। उपचार शुरू करने से पहले, अपने हेल्थकेयर एक्सपर्ट से बात करें और नियमों को समझें।

 

संदर्भ

 

ToneOp Care क्या है?

ToneOp Care  भारत में उच्च गुणवत्ता वाले न्यूट्रास्यूटिकल सप्लीमेंट और आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए सर्वोत्तम ब्रांड है! वजन घटाने, हार्ट प्रोब्लेम्स, मसल्स स्ट्रेंथ, इम्युनिटी, स्किन और बालों की देखभाल और महिलाओं के स्वास्थ्य सहित आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उत्पादों के लिए हम समर्पित हैं।   हमारे सभी उत्पाद उच्चतम गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करते हुए नवीनतम तकनीक और सुविधाओं का उपयोग करके भारत में निर्मित किए जाते हैं।



Leave a comment


Comments ()