Jun 21, 2024
5 min read
278 views
हड्डियां और मांसपेशियां शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग हैं, इसलिए इन्हें स्वस्थ रहने के लिए निरंतर पोषण की आवश्यकता होती है। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की मज़बूती और स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारी हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस, जोड़ों का दर्द, पीठ दर्द, लचीलेपन की कमी और ऐंठन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये समस्याएं हमारी दिनचर्या को प्रभावित करती हैं और मानसिक व शारीरिक तनाव पैदा करती हैं।
आप अपने आहार में परिवर्तन करके कैल्शियम और विटामिन डी के सेवन से हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए कौन से खाद्य पदार्थ ज़रूरी हैं यह जानने वाले हैं। यदि आप भी हड्डियों को मज़बूत रखना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें।
यहां हड्डियों और मांसपेशियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ दिए हैं-
दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। दही में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी और कैल्शियम होता है। 100 g दही में 3.5 g प्रोटीन, 0.1 mcg विटामिन डी, और 121 mg कैल्शियम होता है। एक कटोरी दही खाने से आप अपनी ⅓ कैल्शियम, ¼ विटामिन डी की ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं।
दूध और दूध से निर्मित उत्पाद हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ माने जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है जो कि आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। 100 g दूध में 3.2 g प्रोटीन, 1.3 mcg विटामिन डी और 113 mg कैल्शियम होता है। एक ग्लास दूध प्रतिदिन पीने से आपकी कैल्शियम की सारी ज़रूरते पूरी होंगी।
ये भी पढ़ें- Know 8 Alarming Causes Of Osteoporosis In Women With 6 Tips To Prevent It!
हम सभी को चीज़ अतिप्रिय है, भले ही उसे हम पिज़्ज़ा या सैन्विच में खाएं, उसका स्वाद हमारा मन मोह ही लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चीज़ हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। चीज़ में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। 100 g चीज़ में 23 g प्रोटीन, 0.6 mcg विटामिन डी और 710 mg कैल्शियम होता है। हालांकि, इसे संयम से लेना अच्छा होता है, यह आपकी हड्डियों के विकास के लिए मददगार स्रोत है।
पालक हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत कारगर मानी गई है। 100g पालक में 3g प्रोटीन और 136 mg कैल्शियम होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन जैसे कई जरूरी खनिज है जो हड्डियों को शक्ति प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
ये भी पढ़ें- Daily Vitamins For Women, जानिए कौन से 7 विटामिन्स स्वास्थ्य महिलाओं के लिए हैं ज़रूरी
अनाज मज़बूत हड्डियों का शानदार विकल्प हैं। 100g अनाज में 12g प्रोटीन, 3.4 mcg विटामिन डी और 401mg कैल्शियम होता है। ये पोषक तत्व हड्डियों को शक्ति प्रदान करने में मदद करते हैं।
एक ग्लास ताजा संतरे के जूस में भले ही कैल्शियम की मात्रा आपकी प्रतिदिन की ज़रूरतों के लिए पर्याप्त ना हों लेकिन, 100 g फोर्टीफाइड संतरे के जूस में 100 mg कैल्शियम होता है।
हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अन्य सबसे अच्छा भोजन सोया के उत्पाद हैं, जैसे टोफू, सोया मिल्क, सोयाबीन और सोया के पेय पदार्थ। 100g सोया प्रोडक्ट में 36.4g प्रोटीन और 277mg कैल्शियम होता है।
सूखे मेवे और नट्स कैल्शियम और विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत हैं। 100g नट्स में 21.2g प्रोटीन और 264mg कैल्शियम होता है।
वयस्कों के लिए हड्डियां प्राथमिकता होनी चाहिए। एक अच्छा आहार स्वस्थ हड्डियों के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम होता है। साथ यह हड्डियों से संबंधित परेशानियों से बचाव करने में मदद भी करता है। हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए प्रीमियम सप्लीमेंट लेना भी आपके बिज़ी शेड्यूल में पर्याप्त पोषक तत्वों का सेवन सुनिश्चित करने का एक सुविधाजनक विकल्प है। कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन डी3, विटामिन के2 और बी12 जैसे तत्वों से भरपूर टोनऑप केयर की Bone 360 Tablets आपकी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखती हैं और आपकी मांसपेशियां अच्छी तरह से काम करती हैं।
डॉ. लवीना चौहान
हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, अनाज आदि लेना महत्वपूर्ण होता है। प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों को लंबे समय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में ज़रूर शामिल करें। ये खाद्य पदार्थ आपकी हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में सहायता करेंगे, जिससे आप और भी स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।