अच्छा स्वास्थ्य हम सभी चाहते हैं और ऐसे में हम विटामिन्स की सहायता लेते हैं। विटामिन्स की कमी को हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। ऐसा हम विटामिन्स का सही ज्ञान ना होने के कारण करते है। यदि हमें पता हो कि कौन सा विटामिन किस समस्या के लिए कारगर है तो हम उसे ज़रूर लेंगे। महिलाएं पीरियड्स में सबसे ज़्यादा कमज़ोर होती हैं। हर माह महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में विटामिन सप्लीमेंट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के ब्लॉग में हम महिलाओं के लिए कौन से विटामिन्स लेना ज़रूरी हैं इसके बारे में जानेंगे।
महिलाओं के लिए बेस्ट विटामिन्स जैसे विटामिन डी, विटामिन बी12, विटामिन बी9, विटामिन सी, आदि महत्वपूर्ण हैं। आइए इन विटामिन्स के बारे डिटेल में समझते हैं।
महिलाओं की हड्डियां 30 की उम्र के बाद कमज़ोर होने लगती हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि वे अपनी हड्डियों को मजबूत रखें। विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। विटामिन डी हमारे शरीर को कैल्शियम रेगुलेशन में मदद करता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना कम होती है। जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है उनमें ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना भी बढ़ने लगती है। ऑस्टियोपोरोसिस में आपकी हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं।
विटामिन बी12 हमारी तंत्रिकाओं (nerves) को स्वस्थ रखता है। साथ ही विटामिन बी12 रेड ब्लड सैल और डीएनए निर्माण में सहायक होता है। विटामिन बी12 लेने से डायबिटीज़ होने की संभावना कम होती है। विटामिन बी12 प्रेगनेंट और ब्रेस्टफीडिंग करने वाली महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है। प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के समय डाइटीशियन द्वारा लगभग 2.4 mg विटामिन बी12 लेने की सलाह दी जाती है।
फोलेट या विटामिन बी9 कोशिकाओं को अलग (cell division) करने और डीएनए के निर्माण में मदद करता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विटामिन बी9 जन्म के समय बच्चे में होने वाले द्वेशों से बचाव करता है। लगभग सभी महिलाओं को 400 mcg की ज़रूरत होती है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को 500 mcg और ब्रेस्टफीडिंग करने वाली महिलाओं को 600 mcg की आवश्यकता होती है।
विटामिन सी आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। यह आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में भी मदद करता है। खासकर वे महिलाएं जिन्हें आयरन की डेफिशियेंसी हो, उन्हें विटामिन सी अवश्य लेन चाहिए। करीब 75 mg प्रतिदिन ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें- 5 Must-Have Multivitamins For Skin Health That Experts Swear By!
विटामिन ए दृष्टि, इम्यून सिस्टम और स्किन के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ और कोशिकाओं के संचार में भी मदद करता है। विशेषज्ञ के मुताबिक 700 mcg विटामिन ए प्रतिदिन लेना सही है।
विटामिन ई हमारी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने और डैमेज से बचाने में मदद करता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम और स्किन को भी स्वस्थ रखता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि 15 mg विटामिन ई लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Unlock The Benefits Of Vitamin E Capsules For Skin Whitening: Key Insights And Supplements
विटामिन के चोट लगने पर ब्लड को क्लॉट करने में मदद करता है। साथ ही हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। यह हमारे शरीर में प्रोटीन बनाने का कार्य करता है जिससे हमारी बोन्स मजबूत होती हैं। विशेषज्ञ 90 mcg विटामिन के प्रतिदिन लेने की सलाह देते हैं।
आहार विशेषज्ञ होने के नाते मैं सलाह दूंगी कि आप विटामिन्स को अपने डाइट का हिस्सा अवश्य बनाएं। विटामिन्स आपके पूरे स्वास्थ्य, हड्डियों को मज़बूती, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट और रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार लाते हैं। विटामिन बी12 आपके नर्वस सिस्टम की हेल्थ में सुधार लाता है। वहीं विटामिन डी आपके हड्डियों और इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। विटामिन्स लेने के लिए आप हरी पत्तियों वाली सब्ज़ियां और फ़्रेश फ़्रूट्स का सेवन कर सकती हैं।
डॉ. अक्षता गाडवेकर
महिलाओं को रोज़ क्या विटामिन्स लेने चाहिए? महिलाओं को एक संतुलित डाइट को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिसमें विटामिन्स भरपूर मात्रा में हों। विटामिन्स महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक संतुलित आहार जिसमें विटामिन बी12, डी, ए, के, सी आदि उपस्थित हों, वही लेना चाहिए। यह महिलाओं की हड्डियों, इम्यून सिस्टम और रिप्रोडक्टिव हेल्थ में मदद करते हैं। इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करने के लिए आप विटामिन 360 भी ले सकते हैं। हालांकि प्रेग्नेंट वुमन इसे लेने से पहले डॉक्टर से संपर्क कर सकती हैं।