अच्छा स्वास्थ्य कौन नहीं चाहता। हम सब चाहते हैं कि हमारा स्वास्थ्य सही रहे हम तंदुरुस्त रहें। जहाँ एक तरफ महिलाओं के स्वस्थ के लिए कुछ पोषक तत्व उनके होर्मोनेस को बैलेंस करने और बढ़ती उम्र के साथ आने वाली समस्याओं को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं वहीँ पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी कुछ पोषक तत्त्व आवश्यक होते हैं। इन्ही में से एक है विटामिन डी। अध्ययन के मुताबिक, भारत में एक चिंताजनक आंकड़ा दिखता है। भारत में लगभग 79% पुरुषों में विटामिन डी की कमी पाई गई है।
विटामिन डी एक खनिज नहीं है। यह शरीर में हॉर्मोन की तरह काम करता है। विटामिन डी की सही दर से टेस्टोस्टेरोन में सुधार देखा जा सकता है। टेस्टोस्टेरोन से लिबिडो में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, मसल्स स्ट्रेंथ और सामान्य रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पुरुषों में विटामिन डी के 9 फ़ायदों के बारे में जानने के लिए ब्लॉग को पूरा पढ़ें।
1. पुरुषों के लिए विटामिन डी-3 के क्या फ़ायदे हैं?
2. विशेषज्ञ की सलाह
3. निष्कर्ष
4. सामान्य प्रश्न
5. संदर्भ
विटामिन डी 3 ना केवल शारीरिक स्वास्थ को बेहतर बनाता बल्कि ये मूड और कॉग्निटिव हेल्थ को सुधारने में मदद करता है। आइए पुरुषों में विटामिन डी 3 के फ़ायदे जानते हैं।
पुरुषों में विटामिन डी 3 की दर सही होने से कैल्शियम अब्सॉर्प्शन की मात्रा बढ़ती है, जिससे बोन्स स्ट्रॉंग होती हैं। पुरुषों में विटामिन डी 3 के नियंत्रण से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम रहता है। साथ ही विटामिन डी 3 पुरुषों के संपूर्ण स्केलेटल स्ट्रेंथ को नियंत्रित करता है और स्थिर रखता है।
विटामिन डी3 की सही मात्रा से मांसपेशिया सही काम करती हैं और उन्हें शक्ति मिलती है। यह पुरुषों की फिज़िकल एक्टिविटीज़ और पर्फॉर्मेंस को बढ़ाता है और इंजरी होने के खतरे को टालता है।
ये भी पढ़ें- बालों के विकास के लिए कौन से विटामिन अच्छे हैं? जानिए आपको क्या जानना चाहिए!
विटामिन डी3 इम्यून सैल्स को एक्टिव करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इम्यून सैल्स रोगाणुरोधक पेप्टाइड्स के निर्माण, इम्यून रिस्पॉन्स और टी और बी सैल्स के कार्य को बढ़ावा देता है। इससे व्यक्ति का शरीर इंफेक्शन से लड़ने में सक्षम होता है।
शोध के अनुसार, विटामिन डी 3 पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को नियंत्रित करता है। विटामिन डी 3 की सही मात्रा टेस्टोस्टेरोन के दर, एनर्जी, मसल मास और लिबिडो से सीधी संबंध रखती है।
विटामिन डी 3 हृदय के स्वास्थ्य को सुधारता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है और सूजन को कम करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का खतरा कम रहता है।
विटामिन डी 3 न्यूरोट्रांसमिटर जैसे सेरोटोनिन के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है, जिससे मूड अच्छा रहता है। सही सेरोटोनिन की मात्रा से एंजाइटी और डिप्रेशन में आराम मिलता है। साथ ही कॉग्निटिव क्लैरिटी और भावनात्मक स्थिरता बनी रहती है।
शोध में मुताबिक, विटामिन डी 3 की मात्रा में नियंत्रण से प्रोस्टेट स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी कम रहता है।
विटामिन डी 3 की सही मात्रा, पुरुषों में अच्छी स्पर्म क्वालिटी और रिप्रोडक्शन फंक्शन से संबंधित होती है। शरीर में विटामिन डी 3 की सही मात्रा होने से पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
विटामिन डी पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या को नियंत्रित करने के लिए बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यह एंडोथीलियल के कार्य और रक्त प्रसार को रेगुलेट करता है जो कि इरेक्शन को नियंत्रित करता है।
ये भी पढ़ें- 7 Effective Health Benefits Of Multivitamin Tablets | ToneOpCare
मैं पुरुषों को सलाह दूंगी कि वे विटामिन डी को प्रचुर मात्रा में लें। पुरुष अपनी डाइट में सैल्मन, डेयरी उत्पाद, अंडे और मशरूम शामिल करें। साथ ही सुबह की धूप लें। इसके साथ ही आप टोनऑप केयर के multivitamin tablets भी ले सकते हैं। विटामिन 360 टैबलेट, विटामिन डी 3 लेने में सहायता करती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ
अदिति उपाध्याय
विटामिन डी पुरुषों की हड्डियों, मांसपेशियों के कार्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, टेस्टोस्टेरोन की दर के नियंत्रण, हार्ट हेल्थ को बेहतर करने, मूड स्थिर करने, प्रोस्टेट स्वास्थ और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। पुरुषों को अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए विटामिन डी युक्त सप्लीमेंट्स को विशेषज्ञ की सलाह पर लेना चाहिए।