क्या आप जानते हैं हींग का तड़का (asafoetida) आपके भोजन को तो स्वादिष्ट बनाता ही है, लेकिन हींग में कई ओषधिए गुण भी हैं जो इसे स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद बनाता है। हींग फेरूला पौधे की जड़ों से आती है और कई सालों से इसके विशेष स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए मूल्यवान मानी जाती रही है। हींग का उपयोग अक्सर पाचन ठीक रखने और गैस जैसी समस्याओं के लिए किया जाता है। शोध से पता चला है कि इसमें सूजन-रोधी (anti-inflammatory) और एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) गुण होते हैं। लेकिन इसके अलावा हींग के कई और लाभ हैं जिनमे से एक है पीरियड के दौरान दर्द और पी एम एस से राहत देना। इन स्वास्थ्य लाभों को पाने के लिए आप हींग के ऑयल कैप्सूल्स को भी सप्लीमेंट के रूप में शामिल कर सकते हैं। इस ब्लॉग में, हम हींग के स्वास्थ्य के लिए फायदों के बारे में जानेंगे। साथ ही हम जानेंगे कि हींग पीरियड क्रैम्प कम करने में कैसे मदद करती है।
हींग आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है जैसे:
हींग का उपयोग पारंपरिक रूप सेपीरियड्स को रेगुलर करने के लिए किया जाता है। इसके एंटीस्पास्मोडिक गुण यूट्रस में मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड्स से जुड़े दर्द और परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, हींग हॉर्मोन को संतुलित कर सकती है और हल्दी पीरियड्स में मदद करती है, जिससे इर्रेगुलर मेंस्ट्रुअल साइकिल वाली महिलाओं को राहत मिलती है।
टोनऑप केयर के पीरियड 360 हींग आयल कैप्सूल मूड स्विंग्स, सूजन, एसिडिटी, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प और अनियमित पीरियड्स जैसे लक्षणों के लिए आदर्श मेंस्ट्रुअल मैनेजमेंट ट्रीटमेंट हैं।
हींग के सबसे अच्छे लाभों में से एक इसकी पाचन में सहायता करने की क्षमता है। इसका उपयोग विशेष रूप से सूजन, गैस और अपच जैसे पाचन विकारों के इलाज के लिए किया जाता है। हींग पेट और आंतों से गैस को निकलने में मदद करती है। यह डाइजेस्टिव एंज़ाइम के उत्पादन को भी नियंत्रित करती है और पाचन प्रक्रिया में सुधार करती है।
हींग में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह जोड़ों के दर्द, आर्थराइटिस और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी स्थितियों वाले लोगों के लिए विशेष रूप से सहायक है। इसके अलावा, हींग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ती है और सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है।
यह भी पढ़ें: रक्त शोधन, मुँहासे और रंजकता के लिए नीम के बीज के तेल कैप्सूल के संभावित लाभ
हींग का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में कई रेस्पिरेटरी डिज़ीज़ के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसके एक्सपेक्टोरेंट गुण एयरवेज़ में बलगम को ढीला करके चेस्ट टेंशन को दूर करने में मदद करते हैं, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है। सर्दी, खांसी और ब्रोंकाइटिस के लिए हींग बहुत फायदेमंद है। कफ को साफ करने की क्षमता के कारण यह रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स के लिए घरेलू उपचारों में से एक है।
हींग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं और यह कई बीमारियों के खिलाफ काम करते हैं। यह कई बैक्टीरिया और वायरस के विकास को रोककर बीमारियों को रोकने में मदद करता है। ये विशेषताएं हींग को इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने में उपयोगी बनाती हैं।
हींग में कौमारिन होता है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और खून के थक्कों को कम करने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हींग ब्लड वेसल्स को एक्सपेंड करती है, जिससे ब्लड फ्लो ठीक से होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ज़रूरी है।
हींग का न्यूरोप्रोटेक्टिव इफेक्ट नर्वस सिस्टम को फायदा पहुंचाता है। इसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में एंज़ाइटी और डिप्रेशन जैसी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन के इलाज के लिए किया जाता है। तनाव को कम करने और मूड में सुधार करने की यह क्षमता दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर पर इसके प्रभाव के कारण होती है।
यह भी पढ़ें: स्वस्थ त्वचा के लिए शीर्ष 5 युक्तियाँ और प्राकृतिक चमक के लिए पूरक
हींग को अपने आहार में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। डाइजेस्टिव और रेस्पिरेटरी हेल्थ में सुधार से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करने और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करने तक, हींग एक बहुमुखी और फायदेमंद विकल्प है। महिलाओं को पीरियड क्रैम्प के दौरान हींग का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। हींग पीरियड क्रैम्प से आराम दिलाती है।
1. हींग के क्या उपयोग हैं?
व्यंजनों में तड़का लगाने के लिए हींग का उपयोग किया जाता है। साथ ही इसका उपयोग पेट दर्द या पीरियड क्रैम्प कम करने के लिए दवा के रूप में भी किया जाता है। साथ ही आप इसे मालिश के लिए तेल के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।
2. क्या हींग सेहत के लिए अच्छी है?
हां, सूजन को कम करने और रेस्पिरेटरी समस्याओं के उपचार के कारण हींग बहुत हेल्दी विकल्प है।
3. क्या हींग सूजन को कम करने में मदद करती है?
हां, पेट पर नाभि के आसपास हींग का लेप लगाने से सूजन कम हो जाती है।
ToneOp Care भारत में उच्च गुणवत्ता वाले न्यूट्रास्यूटिकल सप्लीमेंट और आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए सर्वोत्तम ब्रांड है! वजन घटाने, हार्ट प्रोब्लेम्स, मसल्स स्ट्रेंथ, इम्युनिटी, स्किन और बालों की देखभाल और महिलाओं के स्वास्थ्य सहित आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उत्पादों के लिए हम समर्पित हैं। हमारे सभी उत्पाद उच्चतम गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करते हुए नवीनतम तकनीक और सुविधाओं का उपयोग करके भारत में निर्मित किए जाते हैं।