किन 6 विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं? जानिए | ToneOpCare
toneop-care-logo

We assure you that you won’t be alone on your journey towards becoming your healthier self.

किन 6 विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं? जानिए बालों के झड़ने का सही कारण !

Updated-on

Jun 17, 2024

Min-read-image

5 min read

views

113 views

0 Likes

क्या आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान होकर कई प्रकार के तेल, शेम्पू और सीरम इस्तेमाल करके थक गए हैं? पर क्या आप जानते बाल झड़ने की समस्या सिर्फ बाहरी कारणों से नहीं बल्कि आपके शरीर में पोषण की कमी से भी होती है। हेयर लॉस के कई कारण हो सकते हैं जैसे बॉडी में हॉर्मोनल बदलाव, न्यूट्रिशन की कमी आदि। इसलिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि बालों के स्वास्थ्य के लिए कौन से विटामिन्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे स्वस्थ स्कैल्प और स्कैल्प में सही ब्लड सर्कुलेशन के लिए विटामिन ए और ई ज़रूरी हैं। वहीं बायोटिन बाल, त्वचा और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। 

 

इसके अलावा, फोलेट एसिड टिशू ग्रोथ और विटामिन बी2 एमिनो एसिड मेटाबोलिज़्म बालों के स्ट्रक्चर में सहायता करते हैं। विटामिन बी12 रेड ब्लड सैल के निर्माण में मदद करते हैं, जिससे सही ऑक्सीजन और पोशक तत्व स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स में जाते हैं। विटामिन्स की कमी से बाल झड़ते हैं और हेयर ग्रोथ कम होती है। इसलिए ये जानना बहुत ज़रूरी है कि हेयर लॉस के लिए कौन से विटामिन्स ज़रूरी हैं। अपने बाल झड़ने की कमी का कारण जानने के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें।  

 

विषय सूची 

1. किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं?

2. आहार विशेषज्ञ की सलाह 

3. निष्कर्ष

4. सामान्य प्रश्न 

5. संदर्भ 

 

किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं?

किन 6 विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं जानिए बालों के झड़ने का सही कारण !-02.jpg

बालों के स्वास्थ्य के लिए 6 विटामिन्स ज़िम्मेदार हैं। जैसे-

 

1. विटामिन डी 

 

विटामिन डी रिसेप्टर्स आपके हेयर फॉलिकल्स में उपस्थित होते हैं। विटामिन डी की कमी से बालों की ग्रोथ साइकिल बिगड़ जाती है। शोध के मुताबिक, विटामिन डी हेयर फॉलिकल साइकिल को रेगुलेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी हेयर फॉलिकल सैल के प्रसार को बढ़ाता है। इसलिए बालों के झड़ने, पतले होने और कम ग्रोथ का कारण विटामिन डी की कमी हो सकता है। 

 

2. विटामिन ए

 

विटामिन ए, सीबम के निर्माण को रेगुलेट करता है, जिससे स्कैल्प का स्वास्थ्य नियंत्रित होता है। विटामिन ए की कमी से सीबम का रिसाव कम हो सकता है, जिससे सकैल्प ड्राई और परतदार हो जाता है जिससे क्योंकि हेयर फॉलिकल्स को सही ल्यूब्रिकेशन और पोषण नहीं मिल पाता है और इससे बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। 

 

3. विटामिन ई

 

विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह संवहनी स्वास्थ्य को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्कैल्प माइक्रोसर्कुलेशन, हेयर फॉलिकल में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने के लिए ज़रूरी है। इसलिए विटामिन ई की कमी से हेयर फॉलिकल्स में सही ऑक्सीजन और न्यूट्रीएंट्स नहीं पहुंच पाते और हेयर ग्रोथ कम होती है और बाल झड़ते हैं।  

 

4. बायोटिन (विटामिन बी7) 

 

बायोटिन एंज़ाइम्स का सहायक कारक है। यह केराटिन के निर्माण में मदद करता है, जिससे बालों को स्ट्रक्चर मिलता है। केराटिन की कमी से बाल टूटने लगते हैं। इसलिए बायोटिन की कमी से बालों की ग्रोथ साइकिल भी रुक जाती है।  

 

5. फोलेट (विटामिन बी9) 

 

फोलेट, हेयर फॉलिकल्स के सैल्स के डिविजन में और डीएनए के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। फोलेट की कमी से हेयर फॉलिकल्स में सैल्स के विभाजन में कमी आती है, जिससे नए बालों की ग्रोथ नहीं होती और बाल झड़ने लगते हैं। 

 

6. विटामिन बी12 

 

रेड ब्लड सैल्स, ऑक्सीजन को शरीर के अन्य हिससों तक ले जाने में सहायता करते हैं। इसमें विटामिन बी12 महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ रखता है। विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया होता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। इसलिए बालों की ग्रोथ रुक जाती है और बाल झड़ते हैं। 

 

ये भी पढ़ें- बालों के विकास के लिए कौन से विटामिन अच्छे हैं? 

 

आहार विशेषज्ञ द्वारा सुझाए बेस्ट विटामिन सप्लीमेंट्स

 

डाइटीशियन होने के नाते, मैं TOneOp Care  के Black Seed Oil का उपयोग करने की सलाह दूंगी। यह बाल झड़ने की समस्या से राहत पहुंचाने में मदद करता है। ब्लैक सीड ऑयल कैप्सूल बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं और बालों को मज़बूत करता है।  साथ ही मैं सलाह दूंगी कि विटामिन डी का सेवन बढ़ाएं। इसे आप फैटी फिश या फोर्टिफाइड डेयरी से भी ले सकते हैं। वहीं फल और सब्ज़ियां विटामिन ए लेने में सहायता करेंगी। विटामिन ई आप नट्स और सीड्स से ले सकते हैं। बायोटिन के लिए अंडे और साबुत अनाज का सेवन करें। फोलेट के लिए आप हरे पत्ते वाली सब्ज़ियां और फलियां खा सकते हैं। बालों के झड़ने की समस्या को खत्म करने के लिए इन सभी विटामिन्स को प्रमुखता दें।  

                                                                                      डॉ. अदिति उपाध्याय

निष्कर्ष 

 

शरीर में विटामिन डी, ए, ई, बायोटिन, फोलेट और विटामिन बी12 की कमी से बाल झड़ने की समस्या होती है। हर एक विटामिन हमारे शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जैसे विटामिन डी बालों को बढ़ाने में मदद करता है, विटामिन ए स्कैल्प को स्वस्थ रखता है। विटामिन ई हेयर फॉलिकल्स में रक्त प्रचार में सहायता करता है। बायोटिन, केराटिन के निर्माण में मदद करता है। फोलिक एसिड सैल के विभाजन में और बी12 हेयर फॉलिकल्स में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायता करता है। शरीर में सभी विटामिन की सही मात्रा होने से बाल झड़ने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।  

FAQs



Leave a comment


Comments ()